गुजरात में केजरीवाल के ड्रामे की खुली पोल! जिस ऑटो ड्राइवर के घर किया डिनर वो बोला- मैं तो पीएम मोदी का फैन हूं

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2022

मिशन गुजरात पर लगे केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल जिस ऑटोवाले के घर खाना खाने गए थे। वो विक्रम दंतानी पीएम मोदी की रैली में भी नजर आए। विक्रम दंतानी ने पीएम मोदी को अपना नेता बताया है। आपको याद होगा दिल्ली सीएम केजरीवाल विक्रम के घर पर ऑटो में बैठकर गए थे और प्रोटोकॉल टूटने पर पुलिस से भिड़ भी गए थे। आज वही विक्रम दंतानी पीएम मोदी की रैली में पहुंच गए और खुद को मोदी का समर्थक, मोदी का फैन बताया। दंतानी ने कहा कि उन्होंने खुद अपनी मर्जी से केजरीवाल को नहीं बुलाया। यूनियन वालों के कहने पर घर पर बुलाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के बाद अब अरविंद केजरीवाल को सता रहा है राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, जानें क्या है पूरा माझरा

अपने साक्षात्कार में रिक्शा चालक ने यह भी खुलासा किया कि इस महीने की शुरुआत में अहमदाबाद में आप की बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण पूर्व नियोजित था और उन्होंने केवल वही किया जो ऑटो-रिक्शा संघ ने उन्हें करने के लिए कहा था। 

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका