केजरीवाल-मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, धक्का-मुक्की और मारपीट, पंजाब पुलिस के कर्मियों पर दर्ज हो गया मामला

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2022

पंजाब और दिल्ली पुलिस एक मामले को लेकर आमने-सामने आ गई है। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पंजाब के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉनफ्रेंस में पत्रकार से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर है। एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। आरोप के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार को न केवल वहां आने से रोका गया। बल्कि उनसे मारपीट की गई और उन्हें घसीटकर बाहर निकाल दिया गया। यहां तक की उन्हें जेल में डालने की धमकी भी दी गई।

इसे भी पढ़ें: ओबीसी के फायदे के लिए शिवसेना छोड़ने का जोखिम उठाया : छगन भुजबल

पत्रकार ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से भी पूरी घटना को बयां किया है। नरेश वत्स ने पोस्ट में लिखा कि पत्रकारिता जोखिम भरा काम है। ये तो हम सभी जानते है।  लेकिन 26 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित इंपीरियल होटल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन की खबर कवर करने के लिए लात घुसे भी खाने पड़ेंगे। इसका अनुभव  पंजाब की पुलिस ने करा दिया  ठीक 12 बजकर 5 मिनट पर प्रैस कान्फ्रैस स्थल पर पहुंचा तो गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने ये कहते हुए रोका कि आप अंदर नही जा सकते मैने अपना परिचय देते हुए अपना पीआईबी कार्ड दिखाया तो उन्होंने कहा हम अंदर से पुछ कर आते है। उसके बाद एक अधिकारी आते है और कहते है कि आप क्या है मैने जवाब दिया मैं पत्रकार हूं। और न्यूज़ कवरेज के लिए आया हूं। मैने उनको अपना फिर पीआईबी कार्ड दिखाया तो उन्होंने कहा कि हम आपको पत्रकार नही मानते चले जाइये। मैने इस पर विरोध जताया तो उस अधिकारी ने कहा कि इनको जेल में डाल दो। इन वाक्यों ने मुझे असहज कर दिया उसके बाद पांच पुलिस कर्मियों ने मेरे साथ जोर जबरदस्ती की और घसीटने लगे।  

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद