बीजेपी के वादे पर बोले केजरीवाल, देश भर में कोविड-19 का टीका मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 का टीका देश भर में मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए क्योंकि सभी लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं। हालांकि, अभी कोविड-19 का टीका नहीं आया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्पपत्र में राज्य के सभी लोगों को यह टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराने का वादा किया है। उसके बाद यह बहस छिड़ गयी है कि कोविड-19 का टीका लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाना चाहिए, या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने दिया दीवाली का तोहफा, आम जनता के लिए खोले गए दो नए फ्लाईओवर

केजरीवाल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो फ्लाईओवरों का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पूरे देश को कोविड-19 टीका मुफ्त में मिलना चाहिए। कोरोना वायरस से सभी लोग परेशान हैं। ’’ आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस का टीका आ जाने के बाद विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीके लगाये जायेंगे और उसके लिए केंद्र उसे सीधे खरीदेगा और उसे प्राथमिकता वाले समूहों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्ती आयोगों पर सैफई सिंडिकेट का कब्जा था: Yogi Adityanath

केरलम में निजी मंच GNA से बिजली खरीद का कोई समझौता नहीं हुआ: CM सतीशन

केरलम में 30 नवंबर से विधानसभा का Special Session बुलाने की राज्यपाल से सिफारिश

Love Horoscope For 11 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 11 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन