अरविंद केजरीवाल ने दिया दीवाली का तोहफा, आम जनता के लिए खोले गए दो नए फ्लाईओवर

Delhi Flyover

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने मंजूर किये गये 303 करोड़ रूपये के विपरीत महज 250 करोड़ रूपये में ही दोनों फ्लाईओवर बनवाए और इस परियोजना पर 53 करोड़ रूपये बचा लिये।

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में बहुप्रतीक्षित सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवरों को आम जनता के लिए खोल दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर परियोजना में पैसे बचाकर लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मंजूर किये गये 303 करोड़ रूपये के विपरीत महज 250 करोड़ रूपये में ही दोनों फ्लाईओवर बनवाए और इस परियोजना पर 53 करोड़ रूपये बचा लिये। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल में नये ब्लॉक की आधारशिला रखी 

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में, हमने महज 30 लाख रूपये प्रति बेड के व्यय से सभी सुविधाओं से लैस एक वातानुकूलित अस्पताल बनवाया...जब से आप सत्ता में आयी है तब से हम हर परियोजना में पैसे बचा रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इसी बचे हुए पैसे से हमने दवाइयां, पानी और बिजली मुफ्त कर दी तथा हम अच्छे विद्यालय भी बनवा रहे हैं। हम परियोजनाओं में पैसे बचाकर दिल्ली के लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।’’ फ्लाईओवर के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से इलाके में रहने वालों को फायदा होगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार फ्लाईओवरों के नीचे बच्चों के लिए पार्क बनवाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़