मिशन उत्तराखंड पर केजरीवाल, सत्ता में आने पर पार्टी प्रदेश में स्कूल, अस्पताल बनाएगी और मुफ्त तीर्थयात्रा कराएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह प्रदेश के अच्छे भविष्य के लिए स्कूल और अस्पताल बनवाएगी तथा विभिन्न समुदाय के लोगों के लिए मुफ्त तीर्थयात्रा योजना शुरू करेगी। प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केजरीवाल ने कहा, मैं कह रहा हूं कि मैं आपके स्कूल अच्छे कर दूंगा। मैं आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा। आपके बच्चों के लिए नौकरी का इंतजाम कर दूंगा। आपके परिवार के लिए अस्पताल बना दूंगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी को छोड़कर ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो अच्छी शिक्षा के लिए बात करे।

इसे भी पढ़ें: हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए नागरिकों के परिवारों से मनोज सिन्हा को माफी मांगनी चाहिए: महबूबा

उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के नागरिकों को लेकर अयोध्या के लिए पहली ट्रेन तीन दिसंबर को चलेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में ऑटोरिक्शा चालकों के साथ भी बैठक की और उनसे वादा किया कि आप के सत्ता में आने पर उनकी समस्याओं का भी वैसे ही समाधान किया जाएगा जैसे उन्होंने दिल्ली में किया है। उन्होंने कहा, मैं आपके भाई की तरह काम करूंगा। आपकी समस्याएं अब मेरी जिम्मेदारी हैं। केजरीवाल ने कहा कि​ दिल्ली के ऑटोरिक्शा चालक आप (आम आदमी पार्टी) के बडे फैन हैं और उसकी जीत में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तराखंड में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल अपने हर उत्तराखंड दौरे में जनता के लिए घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले दौरों में किसानों के लिए मुफ्त बिजली, हर परिवार के लिए 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे