केजरीवाल ने CBSE Board परीक्षा में सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12वीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सोमवार को सरकारी स्कूलों की सराहना की। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत गत वर्ष 91.59 प्रतिशत था लेकिन इस बार यह 96.99 प्रतिशत हो गया है। अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों को इस “ शानदार प्रदर्शन’ के लिए मुबारकबाद दी। 

इसे भी पढ़ें: जनादेश मोदी से दूर हो रहा, भाजपा 200 से अधिक सीट नहीं जीतेगी : Prashant Bhushan

उन्होंने कहा कि 2023-24 के लिए सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणामों में दिल्ली सरकार के स्कूलों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत 87.98 प्रतिशत से अधिक है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन