By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2020
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड प्रबंधन को लेकर दिल्ली सरकार पर जो टिप्पणी की थी, उसका जवाब देना चाहिए। आपने कितने लोगों को रोजगार दिए, आपने कितने अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बनाए, कितने एम्स जोड़े यह आपको बताना चाहिए। मंत्री ने केजरीवाल को याद दिलाया कि वह 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम का हश्र नहीं भूलें। सिंह ने कहा, दिल्ली की दो करोड़ की आबादी है लेकिन उप्र की 24 करोड़ की आबादी है। हमारा क्षेत्रफल भी बहुत बड़ा है लेकिन जब संख्या में हम देखते हैं, तो दिल्ली में दो करोड़ की तुलना में छह लाख आठ हजार कोरोना संक्रमित हैं और उप्र में 24 करोड़ की तुलना में पांच लाख 66 हजार हैं। प्रतिशत निकालकर आम आदमी पार्टी जवाब दे।