सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बोले केजरीवाल- दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे, राजनीति नहीं होनी चाहिए

By अंकित सिंह | Jun 03, 2022

गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब की राजनीति लगातार गर्म है। विपक्ष भगवंत मान की सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि मेरा मानना है कि जो भी घटना हुई है उसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, वो बेहद अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि उसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि पूरी कोशिश जारी है और विश्वास दिलाते हैं कि दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का लेंगे बदला, भूप्पी राणा ने कातिलों का पता बताने पर 5 लाख इनाम का किया ऐलान

आपको बता दें कि मानसा जिले में बीती 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा घटाए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे। मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनके सुरक्षा घेरे को पंजाब पुलिस ने 28 मई को या तो अस्थायी तौर पर वापस ले लिया था या फिर घटा दिया था। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि उन 424 लोगों के सुरक्षा घेरे को सात जून से बहाल कर दिया जाएगा, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी तौर पर वापस लिया गया था या फिर घटाया गया था।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।