'केजरीवाल रुकेंगा नहीं'... 'पुष्पा' स्टाइल में AAP ने जारी किया दिल्ली के मुख्यमंत्री का पोस्टर, राजधानी में सियासी हलचल तेज

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2023

दिल्ली के शराब घोटालों के मामलों में सीबीआई ने आज प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल को 11:00 बजे पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया। शुक्रवार को सीबीआई द्वारा सीएम केजरीवाल को समन जारी करने के बाद से आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। इस बीच आप पार्टी ने आपने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की। यह फोटो सीएम केजरीवाल की है। खास बात यह है कि सीएम का यह पोस्टर फिल्म 'पुष्पा' से प्रेरित हैं। इसके नीचे लिखा है 'केजरीवाल नहीं रुकेगा'

इसे भी पढ़ें: सत्ता को लेकर सूडान सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष में 56 की मौत, 600 घायल, गोली लगने से भारतीय की मौत

मुख्यमंत्री को शुक्रवार को समन मिला था, जिसके बाद उनकी पार्टी ने आरोप लगाया था कि केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश रच रही है. पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के कारण दबाव डाला जा रहा है।

सीबीआई के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार से पूछताछ की है। यह बताया गया कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार से पूछताछ की कि नई आबकारी नीति के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री से किसने बात की या उनसे मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी