Kerala: नामांकन से पहले वायनाड में राहुल गांधी का मेगा रोड शो, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

By अंकित सिंह | Apr 03, 2024

कांग्रेस सांसद और उम्मीदवार राहुल गांधी ने बुधवार, 3 अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड में एक मेगा रोड शो किया। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी थीं। राहुल गांधी ने 2019 के संसद चुनाव में वायनाड सीट चार लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीती थी। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी वायंड के एक गांव मुप्पैनाद में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और कलपेट्टा तक सड़क मार्ग से यात्रा की।

इसे भी पढ़ें: 'अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे INDI गठबंधन के नेता', PM Modi बोले- देश को धमकी दे रहे कांग्रेस के नेता

2019 के लोकसभा चुनावों में, राहुल गांधी ने कुल 10,92,197 में से 7,06,367 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी - सीपीआई के पीपी सुनीर - को केवल 2,74,597 वोट मिले। केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। सीपीआई ने इस सीट से एनी राजा को और बीजेपी ने अपनी राज्य इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन को यहां से मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा