'अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे INDI गठबंधन के नेता', PM Modi बोले- देश को धमकी दे रहे कांग्रेस के नेता

PM Modi
X @ BJP
अंकित सिंह । Apr 2 2024 5:46PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव, विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। पूरा राजस्थान कह रहा है 4 जून - 400 पार! उन्होंने कहा कि ये चुनाव - भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव जीतने पर आगजनी की धमकी दे रहे हैं। मोदी ने राजस्थान के कोटपूतली में एक रैली में कहा कि यह चुनाव 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को पूरा करने के लिए है। मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ। कांग्रेस और INDI गठबंधन यह चुनाव देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए लड़ रहे हैं...वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ। अपना वार जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि यह पहला चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के नेता खुद चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे बल्कि देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: 'मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ', Rahul Gandhi पर PM का वार, बोले- सत्ता से बाहर हुए तो आग लगाने की बात कर रहे हैं

मोदी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर 2 खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि आज एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को गाली देने वाली कांग्रेस है। ऐसी देशविरोधी, परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा खड़ा रहा है। 2014 में राजस्थान ने BJP को 25 की 25 सीटें दी थी। राजस्थान ने 2019 में भी NDA को 25 की 25 सीटें दी थी। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव, विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। पूरा राजस्थान कह रहा है 4 जून - 400 पार! उन्होंने कहा कि ये चुनाव - भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है। घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन, देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहा है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली कर रही हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Election 2024: गन्ना बेल्ट को बनाया जाएगा ऊर्जा बेल्ट, ऐलान कर PM Modi ने जीता दिसानों का दिल

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात पर मौन हैं। लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर BJP जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिए हैं। इसलिए देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए, आपकी आने वाली पीढ़ी की जिंदगी के सुख और समृद्धि के लिए ये चुनाव बहुत अहम है। आज देश में BJP की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज देश में BJP का मतलब है - विकास और समाधान! लेकिन कांग्रेस का मतलब है - देश की हर बीमारी की जड़! आप देश की कोई भी बड़ी समस्या देखेंगे, तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़