केरल के अलप्पुझा में दो समूहों के बीच हुई झड़प में RSS कार्यकर्ता की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

अलप्पुझा। केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई। एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के भर्ती एजेंट की तरह बात कर रहे हैं राहुल गांधी: माकपा 

पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की। केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरएसएस कार्यकर्ता की मौत की निंदा की और इसके लिए पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया।

प्रमुख खबरें

Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप

Telangana में बड़ा ठेका Scam? CM Revanth Reddy पर KTR का हमला, Amit Shah को लिखी चिट्ठी

Adani Group के Bonds की जबरदस्त डिमांड, अमेरिकी Institutional Investors भी बढ़ा रहे हिस्सेदारी

Painkiller का Overdose आपकी Kidney को कर रहा है डैमेज, एक्सपर्ट्स से जानें खतरे के Signal