भाजपा के भर्ती एजेंट की तरह बात कर रहे हैं राहुल गांधी: माकपा

माकपा की तरफ से यह बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता ने एक दिन पहले कूटनीतिक माध्यम से सोने की तस्करी सहित कई मुद्दों पर वाम मोर्चा सरकार की निन्दा की। बयान में माकपा राज्य सचिवालय ने दावा किया कि कांग्रेस की मंगलवार की रैली में गांधी ने भाजपा की थोड़ी सी भी निन्दा नहीं की।
इसे भी पढ़ें: अपने बयान को लेकर अकेले पड़े राहुल गांधी? हरकत में आई G-23
पार्टी ने आरोप लगाया कि गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द भाजपा जैसे ही हैं। माकपा ने यह दावा भी किया कि राज्य में नेता विपक्ष रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में हाल में संपन्न यात्रा के दौरान कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना नहीं की। सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हुआ। गांधी को ‘‘विफल नेता’’ करार देते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रभारी ए विजयराघवन ने कहा कि कांग्रेस नेता पुडुचेरी में कांग्रेस नीत सरकार को नहीं बचा सके।
अन्य न्यूज़















