केरलः वालयार दुष्कर्म मामले का आरोपी मृत मिला, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2023

केरल में वालयार बलात्कार मामले के एक आरोपी ने बुधवार को अलुवा के निकट एक बंद पड़ी फैक्टरी में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मधु एम अलुवा के निकट बिनानीपुरम में फैक्टरी परिसर के भीतर अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।

उसने बताया कि वह यहां चेन्नई की एक कंपनी के लिए काम कर रहा था जो इलाके से रासायनिक मिट्टी ले जा रही थी। उसने बताया कि परिवहन से पहले वह मिट्टी के गुणों की जांच करता था।

पुलिस ने प्राथमिक जांच में आत्महत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। मधु इस मामले में दूसरी आरोपी है। नवंबर 2020 में, एक अन्य आरोपी, प्रदीप कुमार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

वालयार मामले में 13 और नौ वर्ष की दो बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था। वर्ष 2017 में दुष्कर्म की घटना के दो माह बाद दोनों बहन संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी झोपड़ी में मृत पाई गईं थी।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने पंचकूला में वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का उद्घाटन किया, दिल्ली में खुलेंगी अटल कैंटीन

Delhi में छह अतिरिक्त वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे: CM Rekha Gupta

Delhi: नरेला में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल

Chitradurga Bus Accident मामले की जांच कराई जाएगी: CM Siddaramaiah