UP Election 2022 | केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला, कहा- इन्हें न तो कोरोना का टीका पसंद न माथे का

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। नेता एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला किया है। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि इन्हें न तो कोरोना टीका का पसंद है न माथे का टीका पसंद है। जाहिर सी बात है कि अखिलेश को लगातार भाजपा घेरने की कोशिश कर रही है। माथे का टीका से मतलब यह साफ तौर पर तिलक से था। अपने ट्वीट में केशव मौर्य ने लिखा "श्री अखिलेश यादव जी आपको न कोरोना का टीका पसंद है न माथे का टीका पसंद है।" आपको बता दें कि अखिलेश यादव पर केशव मौर्य लगातार हमलावर हैं। इससे पहले हापुड़ में केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था कि सत्ता में आने का दम भर रही साइकिल पंचर हो चुकी है। लक्ष्मी जी कभी टूटे वाहन पर सवार नहीं होतीं। उत्तर प्रदेश में लक्ष्मी जी फिर से कमल पर बैठ कर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2022 में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होगा तभी 2024 लोकसभा चुनाव का रास्ता भी साफ होगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए 2022 में जीतना जरूरी है।

 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल