ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, केशव मौर्य बोले- करवट लेती मथुरा, काशी!

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

वाराणसी के श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जिला अदालत में सुनवाई है। कोर्ट की ओर से श्रृंगार गौरी में पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका को योग्य माना गया है। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने कहा था कि मामला सुनवाई योग्य हा नहीं है। ज्ञानवापी श्रंगार गौरी विवाद मामले में फैसला सुनाते हुए ज़िला जज एके विश्वेश की एकल पीठ ने साफ तौर पर कहा कि मामला सुनवाई योग्य है। कोर्ट के फैसले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा विश्वनाथ जी माँ शृंगार गौरी मंदिर मामले में माननीय न्यायालय के आदेश का स्वागत करता हूँ। सभी लोग फ़ैसले का सम्मान करें। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि करवट लेती मथुरा, काशी!

इसे भी पढ़ें: विश्व डेयरी सम्मेलन का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- डेयरी सेक्टर की ताकत छोटे किसान, 8 करोड़ परिवारों को रोजगार मिला

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि कोर्ट ने हमारी बहस को मान लिया है। मुस्लिम पक्ष के आवेदन को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याचिका सुनवाई योग्य है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। आपको बता दें कि इस मामले में पांच महिलाओं ने याचिका दायर कर हिंदू देवी-देवताओं की दैनिक पूजा की अनुमति मांगी थी, जिनके विग्रह ज्ञानवापी मस्जिद की बाहरी दीवार पर स्थित हैं। जिला न्यायाधीश ने पिछले महीने इस मामले में आदेश 12 सितंबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। 

प्रमुख खबरें

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी

खड़गे परिवार के ट्रस्ट ने हड़पी 100 करोड़ की जमीन? BJP ने लगाए बड़े आरोप, Karnataka में घमासान