चुनाव हारने के बाद आया केशव प्रसाद मौर्य का बयान, भाजपा को लेकर कही यह बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू में चुनावी हार के बाद को कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी उनसे जो भी करने को कहेगी वह वही करेंगे। मौर्य ने बातचीत में कहा, ‘‘मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी मुझसे जो भी करने को कहेगी, वही करूंगा।’’ इसके पहले चुनाव परिणाम आने पर केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।’’ मौर्य अपना चुनाव भले हार गए लेकिन पार्टी की जीत पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।

इसे भी पढ़ें: दिशा सालियान मामले में पुलिस का आरोप, नारायण राणे ने अमित शाह के बारे में दिया झूठा बयान

मौर्य ने 2012 में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था लेकिन 2017 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। भाजपा ने 2014 में उन्हें फूलपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया और वह भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत गये थे। इसके बाद केशव प्रसाद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उनको भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया और उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते 2017 में भाजपा ने विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2017 में भाजपा ने राज्य की 403 विधानसभा सीटों में सहयोगियों समेत 325 सीटों पर जीत हासिल की थी, तब पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित राज्य सरकार में मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाया।

प्रमुख खबरें

Signs Of A Healthy Relationship: पार्टनर में दिखे ये 4 खूबियां, तो रिश्ते को लेकर हो जाएं बेफिक्र

White House बैन के खिलाफ CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे US Court

Hyundai भारत में लॉन्च करेगी पहली CNG SUV Bayon, साथ आएगी Toyota Glanza Facelift

Neeru Dhanda ने Asian Games में महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास