धोनी का रन आउट होना, मुंबई इंडियन्स के लिए जीत बनी : सचिन तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

 हैदराबाद। सचिन तेंदुलकर को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण रहा जबकि माहेला जयवर्धन का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी से मुंबई इंडियन्स चैंपियन बनी। मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराया। 

मुंबई के आइकन खिलाड़ी तेंदुलकर ने मैच के बाद कहा कि धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण रहा। लेकिन इसके अलावा बुमराह ने जो महत्वपूर्ण ओवर किये तथा आखिरी ओवर में मलिंगा ने खेल का शानदार अंत किया। 

इसे भी पढ़ें: महामुकाबला हारने के बावजूद धोनी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

टीम के मुख्य कोच जयवर्धने ने कहा कि जब धोनी आउट हुआ तो लगा कि मैच हमारे हाथ में आ गया लेकिन तब शेन वाटसन ने हिटिंग शुरू कर दी। रोहित ने कुछ शानदार फैसले किये तथा डेथ ओवरों के लिये अनुभवी गेंदबाजों को रखा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह