महामुकाबला हारने के बावजूद धोनी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

ms-dhoni-becomes-most-successful-wicket-keeper-in-ipl-history
[email protected] । May 13 2019 9:06AM

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिये। उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं।

हैदराबाद। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बन गये। धोनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 पहुंच गयी है और इस तरह से उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है। धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में दो कैच लिये। उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: मैथ्यू हेडन ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह 'क्रिकेट में एक युग की तरह है'

कार्तिक के नाम पर 131 शिकार दर्ज हैं जबकि रोबिन उथप्पा ने 90 शिकार किये हैं। धोनी ने दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्विंटन डिकाक का कैच लिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़