खालिस्तानी चरमपंथियों ने टोरंटो के स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

टोरंटो। कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाकर उसे विरूपित करने का मामला सामने आया है। भारत ने इस घटना को घृणा अपराध करार देते हुए कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में यह घटना कब हुई, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है। टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया, “हम टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन के शंघाई में तबाही मचाने के बाद पूर्वी तट की ओर बढ़ा मुइफा तूफान

ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने भी इस घटना पर खेद प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया, “टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने के कृत्य से मैं बहुत दुखी हूं। हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-आस्था वाले समुदाय में रहते हैं, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए, ताकि उन्हें उनके कृत्यों की सजा दी जा सके।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर