चीन के शंघाई में तबाही मचाने के बाद पूर्वी तट की ओर बढ़ा मुइफा तूफान

China
Prabhasakshi

‘मुइफा’ तूफान बृहस्पतिवार को चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले, बीती रात तूफान के चलते शंघाई शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

बीजिंग। ‘मुइफा’ तूफान बृहस्पतिवार को चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले, बीती रात तूफान के चलते शंघाई शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन सुबह तक तूफान कमजोर होकर ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गया। बृहस्तिवार को इसके जियांग्सू प्रांत के पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ते सम और कमजोर होने का पूर्वानुमान है।

इसे भी पढ़ें: मानवाधिकारों और कानूनों के नए नियम की रक्षा के लिए मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

शंघाई क्षेत्र में तूफान से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और बृहस्पतिवार को सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इससे पहले, तूफान के क्षेत्र से गुजरते समय इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। सोशल मीडिया पर दक्षिणी शंघाई के निंगबो शहर में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद कई स्कूटर और कार पानी में डूबी हुई दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ें: COVID-19 In India | भारत में 24 घंटे में 6,422 नए मामले, 34 मरीजों की गयी जान

जियांग्सू में तूफान की दस्तक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और प्रांत के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह अधिकतम 108 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो दिन ढलते-ढलते धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाएंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़