खरगे, राहुल ने मोहम्मद यूनुस को बधाई दी , बांग्लादेश में जल्द शांति बहाली पर जोर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि शीघ्र ही शांति और सामान्य स्थिति की बहाली समय की मांग है।

उन्होंने कहा, “हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे पड़ोसी बांग्लादेश, जिसके साथ हम भारतीयों का ऐतिहासिक रिश्ता है, में सामान्य स्थिति और शांति लौटेगी। हम सभी अल्पसंख्यकों सहित सभी बांग्लादेशी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।”

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को बधाई। शांति और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली समय की मांग है।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश