पराली जलाने की सूचना देने वाले को 1000 रुपये का इनाम देगी हरियाणा सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

चंडीगढ़। वायु प्रदूषण के कारण ‘गैस चैम्बर’ में तब्दील हुई दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं को रोके जाने की अपील के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रकार की घटनाओं की जानकारी देने वालों को इनाम के रूप में नकदी देने की शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को अन्य विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार खट्टर ने उनके राज्य में फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना की समीक्षा के लिए अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि खट्टर ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों से उन 10 गांवों का दौरा करने को कहा जहां पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं हुई है। उन्होंने अधिकारियों से इसका कारण जानने को कहा। इसमें कहा गया कि अपने इलाके में इस प्रकार की घटनाओं की सूचना देने वाले को 1000 रुपए इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार, कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

उल्लेखनीय है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान में दमघोंटू धुंध की घनी चादर छायी रही और वायु की गुणवत्ता खतरनाक ‘‘गंभीर श्रेणी’’ में पहुंच गई। इसके बाद ईपीसीए ने ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित कर दी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा