‘किसान नेताओं को मारने की साजिश’ मामले को लेकर खट्टर इस्तीफा दें : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े ‘‘कुछ किसान नेताओं को मारने की साजिश’’ मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस्तीफा देना चाहिए और राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने किसानों के आंदोलन स्थल से एक युवक के पकड़े जाने और उससे जुड़े वीडियो सामने आने का हवाला देते हुए यह मांग की।

इसे भी पढ़ें: टाटा पावर सोलर को NTPC से 320 मेगावॉट की 1,200 करोड़ की परियोजना का ठेका

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘‘किसके इशारे पर यह पाप होने जा रहा था? हरियाणा पुलिस किसको बचाने का प्रयास कर रही है? वल्लभ ने कहा, ‘‘इस मामले में पुलिस कुछ कह रही है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुछ दूसरी बात कर रहे हैं। दोहरा मापदंड नजर आ रहा है। इस तरह की सरकार को नैतिक और कानूनी दृष्टि से सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस मामले का सच सामने लाने के लिए यह जरूरी है।’’

उल्लेखनीय है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनमें से चार की हत्या करने और 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के दौरान अशांति पैदा करने की साजिश रची गई। इस संबंध में आरोपी व्यक्ति से हरियाणा पुलिस सोनीपत में पूछताछ कर रही है। किसान नेताओं ने सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार की रात आरोपी व्यक्ति को मीडिया के सामने पेश किया था। सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 21 साल है और उससे राज्य पुलिस की अपराध शाखा पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति सोनीपत में रह रहा था और उसका कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा