'जैसे को तैसा' वाला बयान खट्टर ने लिया वापस, कहा- मैं नहीं चाहता कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़े

By अंकित सिंह | Oct 08, 2021

पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन के संदर्भ में “जैसे को तैसा” वाला बयान दिया था। इसके बाद विपक्ष उनपर जमकर हमलावर था। इतना ही नहीं, किसान संगठनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस बयान पर जबरदस्त तरीके से विरोध जताया था। इन सब के बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपना बयान वापस ले लिया है। खट्टर ने कहा कि मैंने पिछले दिनों एक बयान दिया और वो बयान वास्तव में आत्मरक्षा के लिए दिया गया था। प्रचारित किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने लठ उठाने की बात कही है, ये बात किसी के प्रति दुर्भावना की वजह से नहीं कही गई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिन किसान भाईयों को इसका कष्ट पहुंचा है मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं उस बयान को वापस लेता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़े या शांति भंग हो। आपको बता दें कि लाल खट्टर ने रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक बैठक के दौरान “जैसे को तैसा” करने के बारे में कहा, जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 500 से 1000 लोगों का समूह बनाने और जेल जाने के लिये भी तैयार रहने को कहा। 

प्रमुख खबरें

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा