Attari–Wagah Border पर BSF कमांडो के साथ Kiara Advani ने शूट किया स्पेशल प्रोग्राम, अफसरों से भी की मुलाकात | See Picture

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के सितारे बुलंदी पर हैं। जहां बॉलीवुड अपनी एक हित के लिए तरफ रहा है वहीं वह लगातार हिट-पर हिट दे रही हैं।फिलहाल कियारा आडवाणी 15 अगस्त के स्पेशल प्रोग्राम के लिए पंजाब के अमृतसर में हैं। कियारा ने अटारी बॉर्डर पर देशभक्ती प्रोग्राम के लिए स्पेशल शूट किया है। ये प्रोग्राम बीएसएफ के द्वारा 15 अगस्त पर रिलीज किया जाएगा। 6-7 अगस्त को कियारा ने बीएसएफ के जवानों संग शूटिंग की हैं। फायरिंग, पेट्रोलिंग और बॉर्डर पर बीएफएस किस तरह चप्पे-चप्पे पर नजर रखती हैं उसे भी स्पेशल प्रोग्राम में दिखाया जाएगा।

कियारा आडवानी पहली बार असल बीएसएफ के अफसरों के साथ शूट कर रही हैं। सोमवार को सुबह कियारा अमृतसर पहुंची थी। दो दिन की शूटिग के बाद वह वापस मुंबई आ गयी हैं। कियारा को देर रात मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

अटारी बॉर्डर पर शूटिंग के दौरान के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। इस वीडियो में कियारा को बीएसएफ के अफसरों के साथ हाथ में तिरंगा लिए देखा जा सकता हैं। तिरंगे को सही से पकड़ने के लिए कियारा जवानों की मदद लेती भी दिखाई दे रही हैं।

 

वहीं दूसरी तरफ किया ने बीएसएफ के अफसरों की किस तरह से कमोंडो ट्रेनिंग होती हैं। उसमें भी भाग लिया। किराया जवानों के साथ कमोडो लुक में नजर आ रही थी। 

 

आपकों बता दें कि हाल ही में कियारा आणवानी कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्य प्रेम की कथा में नजर आयी थी। इस समय वह सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं जो लगातार हिट फिल्में दे रही हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab से ओडिशा में राहत, Ganjam और गजपति में घटने लगा पानी

दवा मंजूरी रिश्वत मामले में CDSCO के पूर्व संयुक्त औषधि नियंत्रक समेत चार लोग Delhi Court से बरी

अजित डोभाल पर Rahul Gandhi की टिप्पणी पर गोदियाल रुख साफ करें: पुष्कर सिंह धामी

Delhi के Mangolpuri में जूता फैक्टरी में लगी आग, चार लोगों की मौत के बाद उठे सवाल