Kashmir में बच्चों को खूब भा रही है Zip Line Ride, बच्चों के रोमांचकारी अनुभव सुनकर रह जाएंगे हैरान

By नीरज कुमार दुबे | Apr 25, 2023

कश्मीर में पर्यटकों के लिए हाल ही में जिप लाइन राइड शुरू की गयी जोकि स्थानीय बच्चों के बीच भी खूब लोकप्रिय हो रही है। हर बच्चे की चाहत है कि वह इस राइड का आनंद ले इसलिए इस सेवा का लाभ उठाने के लिए अच्छी खासी भीड़ भी लग रही है। हम आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में पहली बार श्रीनगर के चिनार पार्क में बच्चों के लिए जिप लाइन राइड शुरू की गई है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने जिप लाइन राडइ के मालिक से बात की तो उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की मदद से हमने बच्चों के लिए जिप राइड सर्विस शुरू की है। उन्होंने कहा, "हमने पहली बार श्रीनगर के बच्चों के लिए जिप लाइन राइड शुरू की है।" दूसरी ओर बच्चों ने भी प्रभासाक्षी से बात करते हुए अपने रोमांचक अनुभवों को साझा किया।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा