उत्तर कोरिया में गहराया आर्थिक संकट, किम जोंग ने अपनी नाकामिया अधिकारियों पर मढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी कैबिनेट के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की और एक महीना पहले नियुक्त किए गए एक वरिष्ठ वित्त अधिकारी को सेवा से हटा दिया। किम ने आरोप लगाया कि संकट के दौर से गुजर रही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन अधिकारियों ने कोई नया विचार पेश नहीं किया। सरकारी मीडिया ‘केसीएनए’ की शुक्रवार की खबर के अनुसार किम को उम्मीद थी कि परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाने की उनकी कूटनीति काम आएगी, लेकिन वह रुकी पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, चार लोगों की मौत

जनवरी में ‘वर्कस पार्टी कांग्रेस’ की बैठक में पंचवर्षीय आर्थिक योजना पेश की गयी थी लेकिन बृहस्पतिवार को पार्टी की सेंट्रल कमेटी की बैठक में अब तक क्रियान्वित योजनाओं को लेकर किम की निराशा साफ तौर पर झलकी। किम ने बृहस्पतिवार की बैठक में कहा कि कैबिनेट अर्थव्यवस्था में जान डालने में नाकाम रही। केसीएनए के अनुसार किम तु द्वितीय की जगह अब ओ सु योंग को सेंट्रल कमेटी के आर्थिक मामलों के विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में