पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए किम जोंग-उन पंहुचे रूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

व्लादिवोस्तोक। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए बुधवार को रूस पहुंच गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फरवरी में हनोई मेंवार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में पुतिन के साथ पहली बार शिखर वार्ता करेंगे।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी निजी ट्रेन में बुधवार तड़के रूस के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री री योंग हो भी शामिल हैं। किम की ट्रेन तूमन नदी पार कर रूस की सीमा में दाखिल हुई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने फिर किया नए हथियार का परीक्षण, अमेरिका से दूसरी मुलाकात के बाद किया ऐसा

रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार लोक वेशभूषा में महिलाओं ने उनका स्वागत ब्रेड और नमक के साथ पारम्परिक तरीके से किया। व्लादिवोस्तोक के रस्काई द्वीप पर मंगलवार को रूसी और उत्तर कोरियाई झंडे लहराते दिखे थे, जहां एक विश्वविद्यालय के परिसर में शिखर वार्ता होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ गतिरोध के बीच किम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तलाश कर रहे हैं। रूसी सरकार के मुख्यालय ‘क्रेमलिन’ ने मंगलवार को कहा था कि दोनों नेता रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में गुरुवार को मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki ने लॉन्च से पहले बिल्कुल नई स्विफ्ट का टीजर जारी किया, बुकिंग अभी शुरू

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव बोले- ये संविधान बचाने का चुनाव, INDIA गठबंधन के पक्ष में जनता ने कर रही वोट

आपराधिक, अलगाववादी तत्वों को सुरक्षित पनाह देना बंद करें, कनाडा पर सख्त हुआ भारत

IPL 2024: विराट कोहली का अनोखा पंजाबी अवतार, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी