श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किन्नर भी आए सामने, किन्नर गुरु ने दिया मंदिर निर्माण के लिए दान

By नीलेन्द्र मिश्र | Feb 10, 2021

रायसेन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोग स्वेच्छा से जमकर दान कर रहे है। ऐसे में भला किन्नर कैसे पीछे रह सकते है। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में किन्नर समाज ने भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के दान दिया। किन्नरों प्रमुख गुरु नायक तमन्ना ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए किन्नरों की तरफ से 02 लाख 51 हजार रूपए की राशि श्री राम जन्म भूमि के लिए समर्पित की।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा- आप परजीवी है या भाषणजीवी

प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिला मुख्यालय में किन्नर समाज की गुरु नायक तमन्ना ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इस हेतु अनेकों किन्नरों के साथ राम मंदिर निर्माण हेतु दान तो दिया ही बल्कि सर्वहारा समाज की खुशहाली की कामना करते हुए कहा की अयोध्या में भगवान का भव्य मंदिर बने और हर तरफ खुशहाली हो ऐसी प्रभु से कामना है। इस दौरान किन्नरों ने मंगल गीत भी गाए और अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण की कामना की। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार