अनलॉक के दूसरे चरण में क्या खेलों को मिलेगी छूट? खेल मंत्री ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ 14 जुलाई से दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक करेंगे जिसमें आगामी योजना पर चर्चा की जायेगी क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन के धीरे धीरे हटने के बीच खेल गतिविधियां बहाल होनी शुरू हो गयी हैं। इस दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक में महामारी के दौरान उठाये गये कदमों की समीक्षा के अलावा राज्य स्तर पर खेल गतिविधियों की बहाली पर चर्चा होगी। साथ ही ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं के जरिये उभरती हुई प्रतिभाओं को ढूंढने पर भी बात की जायेगी। बैठक कराने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा रीजीजू ने बयान में कहा, ‘‘देश अब अनलॉक के दूसरे चरण में हैं और खेल और युवाओं से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिये राज्यों के साथ बातचीत करना काफी अहम है। ’’

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी