Kirron Kher Birthday: किरण खेर ने अभिनय से लेकर राजनीति में लहराया परचम, आज मना रहीं 73वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 14, 2025

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर आज यानी की 14 जून को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण खेर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने फिल्मों से लेकर राजनीति और खेल तक हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। किरण खेर का जीवन आज जितना चमकदार रहा है, उतना ही संघर्षों से भी भरा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर किरण खेर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

चंडीगढ़ में 14 जून 1952 को किरण खेर का जन्म हुआ था। वह सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी की है। वहीं वह एक समय पर बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने नेशनल लेवल पर प्रकाश पादुकोण यानी की दीपिका पादुकोष के पिता के साथ बैडमिंटन खेल चुकी हैं। लेकिन किस्मत उनको एक्टिंग की ओर ले गई।

फिल्मी सफर

किरण खेर ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साल 1973 में वह पंजाबी फिल्म 'असर प्यार दा' से फिल्मों में कदम रखा था। फिर एक्ट्रेस ने मुंबई आकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी शुरू की। हालांकि कई कठिनाइयों के बाद भी उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर खुद को स्थापित किया। एक्ट्रेस 'मैं हूं ना', 'देवदास', 'वीर जारा' और 'रंग दे बसंदी' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

एक्टेस की लव स्टोरी

बता दें कि एक्ट्रेस किरण खेर की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी। हालांकि यह शादी लंबे समय तक नहीं चली। बाद में किरण ने अभिनेता अनुपम खेर से शादी की। अनुपम खेर उनके थिएटर साथी और अच्छे दोस्त भी रहे। किरण खेर का पहले पति ने एक बेटा सिकंदर खेर है, जोकि फिल्मों में काम कर रहे हैं। 

एक समय पर अनुपम खेर को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। तब एक्ट्रेस ने परिवार की जिम्मेदारी संभारी और दोबारा अभिनय की दुनिया में वापसी की। इसके साथ ही किरण खेर ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। साल 2009 में एक्ट्रेस ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थी। साल 2014 और 2019 में किरण खेर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीती थीं।

प्रमुख खबरें

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!

कुरकुरी और नॉन-स्टिकी भिंडी बनाने के लिए आजमाए ये स्मार्ट किचन टिप्स

Bhanu Saptami 2026: 21 June को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें Puja Rules और शुभ मुहूर्त

मोदी सरकारी फैसला: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मौजूदा दरें बरकरार