दिल्ली के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम, केकेआर को जीत की दरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

अबुधाबी। अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखना है तो उसके बल्लेबाजों को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की तरफ से शिखर धवन बेहतरीन फार्म में हैं और उन्होंने पिछले दोनों मैच में शतक जमाये हैं लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी के कारण टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। युवा पृथ्वी सॉव को शीर्ष क्रम में अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। सॉव पिछली चार पारियों में से दो में खाता नहीं खोल पाये थे। कप्तान श्रेयस अय्यर मांसपेशियों में खिंचाव आने से पहले जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, वैसी अब नहीं कर पा रहे हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत भी पिछले मैच में क्रीज पर संघर्ष करते नजर आये। अय्यर और पंत के अलावा मार्कस स्टोइनिस दिल्ली के मध्यक्रम की रीढ़ हैं। तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने हमवतन दक्षिण अफ्रीकी कैगिसो रबाडा के साथ मिलकर दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभायी है।

इसे भी पढ़ें: आलराउंडर विजय शंकर ने माना, राजस्थान के खिलाफ मैच था ‘करो या मरो’ जैसा

टीम इस प्रकार हैं : कोलकाता नाइट राइडर्स:इयोन मोर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक , आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, लॉकी फर्गुसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, टॉम बैंटन, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, प्रिसिध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, रिंकू सिंह, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ और निखिल नाइक। दिल्ली कैपिटल्स:श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी सॉव, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल , तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नोर्जे, डैनियल सैम्स। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार