By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022
पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे बल्लेबाज लोकेश राहुल ‘लिस्ट ए’ क्रिकेट में कप्तानी किए बिना 50 ओवर के प्रारूप में देश की अगुआई करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी और आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा के इस श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण राहुल को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।