खाली पेट लहसुन खाएंगे तो शरीर में होंगे यह बदलाव

By मिताली जैन | Jun 18, 2021

लहसुन का इस्तेमाल किचन में खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं, यह सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माना गया है, क्योंकि इसमें कई खनिज, विटामिन और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले घटक होते हैं। लेकिन, जिस तरह से आप लहसुन खाते हैं उसकी मदद से आप उसके फायदों का अधिकतम लाभ उठाकर आपकी जिंदगी बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, कच्चा लहसुन खाना सेहत के लिए अधिक बेहतर माना गया है। इसमें भी अगर आप हर सुबह खाली पेट इसका सेवन करेंगे तो आपको कई तरह से लाभ होगा। तो चलिए आइए जानें इन फायदों के बारे में।

ऐसा कहा जाता है कि वजन घटाने के लिए खाली पेट लहसुन की एक दो फली खाने से बेहद फायदा होता है। लहसुन में ऐसे घटक होते हैं जो आपके शरीर में खराब और अत्यधिक वसा को जलाने में मदद करते हैं। कई पोषण संबंधी पत्रिकाओं के अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कि लहसुन सामान्य रूप से आपके चयापचय को तेज कर सकता है। जिससे वेट लॉस प्रोसेस को स्पीड अप किया जा सकता है। 

रक्त शर्करा को करें नियंत्रित 

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, लहसुन एलिसिन नामक यौगिक से भरपूर होता है। यह घटक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और कम करने के लिए जाना जाता है। जब आप लहसुन की फली को कुचलते या काटते हैं तो एलिसिन और बढ़ जाता है। कच्चे लहसुन की फली को दिन में दो बार कुचल कर खाने से आपके शुगर के स्तर में काफी सुधार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: अपनाएं यह घरेलू उपाय, जोड़ों का दर्द हो जाएगा छूमंतर

लहसुन पाचन तंत्र को बनाए बेहतर

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह लहसुन खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। एक बेहतर पाचन सभी पाचन विकारों को दूर रखेगा। जिससे आपको पेट से संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा। 

शरीर को करें डिटॉक्सीफाई

कच्चे लहसुन को अगर सुबह के समय पानी के साथ लिया जाए तो यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। लहसुन आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का एक बेहतरीन विकल्प है। यह आपके शरीर को सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों से साफ करता है और मधुमेह, अवसाद और विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension

Punjab Administrative Reshuffle | पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 उपायुक्तों सहित 12 IAS अधिकारियों के तबादले