केले और चॉकलेट की मदद से बनाएं यह डिलिशियस आइसक्रीम

By मिताली जैन | Apr 25, 2020

गर्मी का मौसम हो और आइसक्रीम की बात ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आइसक्रीम एक ऐसी चीज है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आती है। गर्मी का मौसम शुरू हुआ नहीं कि हर कोई आइसक्रीम खाने की जिद करने लगता है। वैसे तो आप भी बाजार से आइसक्रीम लाकर खाते होंगे, लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचाती है। ऐसे में घर पर आइसक्रीम बनाना बेहद सेफ रहता है। चूंकि इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन है और इसलिए हर कोई घर पर ही कुछ खाने की इच्छा रखता है। ऐसे में आप सिर्फ केले और चॉकलेट की मदद से एक डिलिशियस आइसक्रीम बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इस आसान आइसक्रीम को बनाने का तरीका−

सामग्री−

छह से आठ केले

दो गिलास दूध

चॉकलेट

विधि−

केले और चॉकलेट की मदद से बनने वाली इस आइसक्रीम की विधि बेहद ही आसान है। इस आइसक्रीम को बनाने के लिए पहले आप केले लेकर उन्हें छीले और काटें। ध्यान रखें कि आपको केलों को बहुत बड़ा−बड़ा ना काटें, क्योंकि इन्हें ब्लेंड करते समय वह अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होंगे। अब आप इन केलों को दो−तीन प्लेट की मदद से फैलाएं और फ्रिजर में फ्रीज करने के लिए रख दें। करीबन छह घंटे के लिए इन्हें ऐसे ही छोड़ दें। 

अब मिक्सी का जार लेकर इसमें केले के टुकड़े डालें। ध्यान रखें कि आप एक बार में ही सारे केले ना डालें, बल्कि आप इसमें आधा कप दूध डालें और एक से दो केले के टुकड़ें डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी मलाई भी डाल सकती हैं। अब आप ब्लेंडर को चलाएं। 

आपकी प्लेन केले की आइसक्रीम बनकर तैयार है। अब आप इसे यूं ही सर्व कर सकती हैं। या फिर एक बाउल में निकालकर फ्रीजर में रख दें और बाद में जब खाने का मन हो, इसे खाएं।

इसे भी पढ़ें: टोमेटो मसाला ग्रेवी बनाकर रखें फ्रिज में और झटपट तैयार करें सब्जियां

अगर आप बनाना विद चॉकलेट आइसक्रीम बनानी है तो आप मिक्सी के जार में केले के साथ−साथ तीन दस वाली चॉकलेट डालें और दूध डालें। अब मिक्सी को चलाएं। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच कोको पाउडर भी डाल सकते हैं। 

आपकी चॉकलेट चिप बनाना आइसक्रीम बनकर तैयार है। आप इसे बाउल में रखकर दो घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें। 

इसके बाद फैमिली के साथ बैठकर इस डिलिशियस आइसक्रीम का आनंद लें।

मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

Formula E: Tokyo में Nyck de Vries की ऐतिहासिक जीत, London Final से पहले Mahindra Racing की दमदार वापसी

जिम्बाब्वे में फ्लॉप Abhishek Sharma होंगे बाहर! Sanju Samson को T20I टीम में लाने की Srikkanth की मांग

भारत का सबसे गुप्त नेवल बेस INS Varsha, चीन की उड़ गई नींद !

पूर्व BJP उपाध्यक्ष Prabhat Jha पर केंद्रित पुस्तकों का दिल्ली में लोकार्पण, दिग्गजों ने किया याद