पेपर क्लिप भी बना सकते हैं आपकी लाइफ को आसान, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Oct 02, 2020

पेपर क्लिप एक ऐसी चीज हैं, जिनका इस्तेमाल अक्सर ऑफिस में किया जाता है। हालांकि जब से वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है, इन पेपर क्लिप को लोग अपने घरों में भी इस्तेमाल करने लगे हैं। वैसे अगर आपसे पूछा जाए कि पेपर क्लिप किस काम आते हैं तो यकीनन आपका जवाब होग कि पेपर्स को आर्गेनाइज करने के लिए। जी हां, यह सच है। पेपर क्लिप का मुख्य इस्तेमाल यही है, लेकिन वास्तव में यह इतनी भी मामूली चीज नहीं है। अब जब आपने इसका इस्तेमाल घर पर भी शुरू कर दिया है तो यह जरूरी है कि आप इसे एक नहीं, बल्कि कई तरीकों से इस्तेमाल करने के बारे में विचार करें। इस तरह यह आपके बेहद काम आएगा। तो चलिए आज हम आपको पेपर क्लिप के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं−

सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन आप पेपर क्लिप को एक छोटे स्क्रयू डाइवर की तरह भी यूज कर सकते हैं। अगर आपके चश्मे का पेंच ढीला हो गया है तो उसे कसने के लिए पेपरक्लिप का उपयोग बेहद आसानी से किया जा सकता है।

सजाएं तस्वीरें

वैसे तो तस्वीरों को सजाने के लिए फोटो फ्रेम आदि का सहारा लिया जाता है। लेकिन अगर आप अपने घर में तस्वीरों को अलग तरीके से सजाना चाहते हैं तो उसमें बड़ा बाइंडर क्लिप आपके काफी काम आएगा।

इसे भी पढ़ें: यह छोटी−छोटी गलतियां कर सकती हैं आपके नॉन−स्टिक पैन को खराब, रहें जरा बचकर

बनाएं ज्वैलरी

यूं तो मार्केट में ज्वैलरी काफी महंगी मिलती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इन पेपर क्लिप की मदद से खुद ही ज्वैलरी बना सकती हैं। इसके लिए आपको दो या उससे अधिक पेपर क्लिप की जरूरत होगी। इसके अलावा अगर कभी आपकी ज्वैलरी का हुक पीछे से टूट जाता है तो इस स्थिति में भी पेपर क्लिप की मदद से आप उसे होल्ड कर सकती हैं।

कवर करें रेज़र

जब भी कहीं बाहर जाना होता है तो रेज़र रखते हुए अक्सर बैग को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। लेकिन अगर आप रेज़र को सुरक्षित तरीके से अपने बैग में रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप उसके ब्लेड को बाइंडर क्लिप की मदद से कवर कर सकते हैं।

मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में