चाहिए लंबे और घने बाल तो घर पर कुछ इस तरह तैयार करें आंवला का तेल

By मिताली जैन | Feb 27, 2021

आंवला हमेशा से ही भारतीय चिकित्सा का हिस्सा रहा है, वैसे इसके स्किन व हेयर बेनिफिट्स भी कम नहीं हैं। चूंकि आंवला में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए यह बालों के लिए बेहद ही लाभदायी माना गया है। आंवला बालों के लिए कई समस्याओं जैसे हेयर फॉल, रूसी, स्प्लटि एंड्स व रूखापन आदि को दूर करने में सहायक है। साथ ही यह बालों को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें समय से पहले सफेद होने से बचाता है। ऐसे में हर किसी को आंवला को बालों में अप्लाई करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको आंवला का तेल घर में बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं−

हेयर केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरीके से अगर आप आंवला का तेल तैयार करेंगे तो महज पांच मिनट में आपका घर का बना ताजा आंवला का तेल बनकर तैयार हो जाएगा और आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप आंवला लेकर उसे पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस जूस को नारियल के तेल में मिक्स करें और बस आपका आंवला का तेल बनकर तैयार है। आप इस तेल से अपने बालों पर मालिश करें और एक−दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में गुनगुने पानी से बालों को वॉश कर लें।

इसे भी पढ़ें: घुंघराले बालों के लिए यह 4 होममेड कंडीशनर हैं फायदेमंद, जानिए इन्हें बनाने की आसान विधि...

दूसरा तरीका

इसके लिए आपको सूखे आंवले की जरूरत पड़ेगी। बसस आप सूखे आंवले को ब्लेंड करके पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को नारियल के तेल में मिलाएं। नारियल तेल और आंवला पाउडर को गर्म करें। इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने दें और आपका आंवला तेल तैयार है। अब आप इसे तेल को अपने बालों व स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और एक−दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आखिरी में आप बालों को शैम्पू की मदद से साफ करें। 

इन दो तरीकों से आप घर पर ही आंवला का तेल तैयार कर सकते हैं और बालों की लगभग हर समस्या से बेहद आसानी से निजात पा सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा