सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर खाएं मूंगफली, मिलेंगे ये फायदे

By मिताली जैन | Feb 15, 2023

ठंड का मौसम अब बस जाने को है और ऐसे में मार्केट में मिलने वाले विंटर फूड्स भी जल्द ही गायब हो जाएंगे। सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा जिस चीज का सेवन सबसे अधिक किया जाता है, वह है मूंगफली। मूंगफली खाने का अपना एक अलग ही स्वाद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी कम नहीं है। अगर आप अपनी डाइट में मूंगफली को शामिल करते हैं तो इससे आप कई बेनिफिट्स आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मूंगफली से मिलने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बता रहे हैं- 

आमतौर पर यह माना जाता है कि नॉन-वेज फूड में ही प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो ऐसे में आपको मूंगफली का सेवन अवश्य करना चाहिए। प्रोटीन मसल्स बिल्डअप में मददगार है। ऐसे में आप दिनभर में मुट्ठी भर मूंगफली का सेवन कर सकते हैं या फिर अपने टोस्ट पर पीनट बटर लगाकरर खाएं। यह एक अच्छा प्री-वर्कआउट या मिड-डे स्नैक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: 50 की उम्र के बाद भूल से भी ना करें ये वर्कआउट मिसटेक्स

वजन कम करने में मिलेगी मदद

अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में मूंगफली का सेवन करना अच्छा आइडिया हो सकता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं। साथ ही साथ, इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं। जिससे आप हेल्दी तरीके से वेट लॉस कर पाते हैं।

ब्रेन को बनाए शॉर्प

हेल्दी और शॉर्प ब्रेन के लिए आपको विटामिन बी1, नियासिन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जब आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को ये सभी पोषक तत्व मिलते हैं। जिसके कारण आपका माइंड और भी अधिक एक्टिव व शॉर्प हो जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद नियासिन और विटामिन बी1 भी बढ़ती उम्र में होने वाली अल्जाइमर जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

मजबूत होंगी हड्डियां

उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय तक अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे मे आपको मूंगफली के सेवन पर फोकस करना चाहिए। यह मैंगनीज और फास्फोरस से भरपूर होता है। मूंगफली में मौजूद ये पोषक तत्व और विटामिन आपकी हड्डियों की मजबूती को बनाए रखने में मदद करते हैं। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका