बालों के लिए वरदान समान है एवोकाडो ऑयल, जानिए

By मिताली जैन | Jun 22, 2020

एवोकाडो को एक सुपरफूड माना जाता है। कई विटामिन और पोषक तत्वों से युक्त इस फल को खाने से हेल्थ बेनिफिट तो मिलते हैं ही, साथ ही बहुत सी महिलाएं इसे अपने ब्यूटी केयर रूटीन में भी शामिल करती हैं। इतना ही नहीं, आप इसके ऑयल को बालों पर भी अप्लाई कर सकती हैं। यह बालों के लिए नारियल तेल जितना ही लाभकारी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एवोकाडो ऑयल के हेयर बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं। इसके बेनिफिट्स को जानने के बाद आप भी यकीनन इसे अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहेंगी−

एवोकाडो ऑयल ओलिक एसिड और अनसैचुरेटिड फैट से भरपूर होता है, जिसके कारण बालों को भीतर से मॉइश्चराइज करने का यह एक बेहतर ऑप्शन है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह सिर्फ बालों की ऊपरी सतह पर ही नहीं रहता, बल्कि उसे भीतर से पोषित करता है। साथ ही आपके बालों को भी मजबूत करता है, जिससे बालों को ब्रश करने या फिर स्टाइलिंग के दौरान उनके टूटने का खतरा कम रहता है।

बेहतर स्कैल्प हेल्थ

ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रूखी स्कैल्प की महिलाओं को एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। एवोकाडो ऑयल रूखी या सेंसेटिव स्कैल्प पर किसी जादू की तरह काम करता है। यह आपकी स्कैल्प की सेहत को बेहतर बनाने में भी मदद करता है और त्वचा की दूसरी परत तक पोषक तत्वों को गहराई से पहुँचता है और स्कैल्प को भीतर से कंडीशनिंग करता है। जिसके कारण ना सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि रूसी व अन्य हेयर प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: क्या बालों का झड़ना और गंजेपन से पाना चाहते हैं छुटकारा? बस 1 घंटा लगाएं यह हेयर पैक!

यूवी प्रोटेक्शन

एवोकैडो तेल विटामिन ई में भी समृद्ध होता है, जो चमक को बढ़ाने में मदद करता है और आपके बालों की बनावट में सुधार करता है। इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से हानिकारक यूवी किरणों से आपके बालों का बचाव होता है। इस तरह सूरज की क्षति से बचाने और आपके बालों पर इसके हानिकारक प्रभावों को उलटने में भी फायदेमंद है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, समर्स में सन प्रोटेक्शन के लिए एवोकाडो ऑयल का इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है।

सोरायसिस का इलाज

फलेकी स्कैल्प का एक मुख्य कारण अत्यधिक रूखापन होता है। कुछ मामलों में, सोरायसिस नामक त्वचा संबंधी समस्या भी रूसी में योगदान देती है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से एवोकैडो तेल के साथ सिर की मालिश करती हैं तो इससे इन दोनों स्थितियों को कम करने में मदद मिलती है। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट