इन फायदों को जानने के बाद आप जरूर खायेंगे जामुन

By मिताली जैन | Jun 03, 2022

जामुन एक ऐसा फल है, जिसे अधिकतर घरों में लोग खाना पसंद करते हैं। इस फल को खाने के अलावा इसके बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में सहायक है। जामुन से आपको कई तरह के हेल्थ व स्किन बेनिफिट्स मिलते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं−

स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, जामुन में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एक्ने का उपचार करने में बेहद प्रभावी होते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, आप थोड़े से जामुन के बीजों को पीसकर उसमें थोड़ा सा गाय का दूध मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। बिस्तर पर जाने से पहले इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर लगाएं। अगली सुबह इसे धो लें। नियमित रूप से इस उपचार से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगता है।

बढ़ाए हीमोग्लोबिन काउंट

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि विटामिन सी और आयरन से भरपूर, जामुन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन की बढ़ती संख्या के साथ, आपका रक्त अंगों में अधिक ऑक्सीजन ले जाएगा और आपको स्वस्थ रखेगा। फल में मौजूद आयरन आपके रक्त को भी शुद्ध करता है।

दिल को रखें स्वस्थ

जामुन आपके हृदय के लिए भी बेहद लाभदायक माना गया है, ऐसा इसमें मौजूद पोटेशियम के कारण होता है। प्रति 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटेशियम मौजूद है। फल हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में फायदेमंद है। यह आपकी धमनियों को भी स्वस्थ रखता है और इसके सख्त होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार

जामुन में मौजूद आयरन रक्त को शुद्ध करने वाले एजेंट के रूप में काम करता है। जिससे आपकी स्किन भी दमकने लगती है। यह आपकी त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। फल कई मिनरल्स और विटामिन सी और ए में भी समृद्ध है।

इंफेक्शन से बचाए

जामुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटी−इनफेक्टिव और एंटी−मलेरिया गुण होते हैं। फल में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और बेटुलिक एसिड भी होते हैं। जामुन का सेवन करने से आम संक्रमणों को रोकने में काफी मदद मिलती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया