भारत में यहां 12 मास देखी जा सकती है बर्फबारी, मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से है मशहूर!

By सिमरन सिंह | Aug 06, 2020

दुनियाभर में कई एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती देख स्वर्ग जैसा अनुभव होता है। वहीं, अगर बात करें भारत कि तो यहां एक ऐसी जगह है जहां विश्वभर से पर्यटक बर्फ पर स्कीइंग का आनंद लेने के लिए खिंचे चले आते हैं। इस जगह की खासियत ये है कि यहां सिर्फ सर्दी के मौसम में ही नहीं बल्कि हर मौसम में बर्फ देखने को मिलती है। ये जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि भारत में भला ऐसी कौन सी जगह आ गई जहां 12 महीने बर्फबारी देखने को मिलती है?

इसे भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए अद्भुत सौन्दर्य का पर्याय होगा अयोध्या का राम मंदिर, जानिए मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य

यह रोपवे है खास

एशिया के सबसे लंबे गुलमर्ग रोपवे के बाद औली-जोशीमठ रोपवे को माना जाता है। साल 1982 में तत्तकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस रोपवे की आधारशिला रखी थी, जबकि ये 1994 में तैयार हुआ था। लगभग 4.15 किलोमिटर लंबा ये रोपवे जिग-जैक पद्धति पर बना हुआ है। ये रोपवे देवदार के जंगलों के बीच से दस टॉवरों से गुजरता है, इसके आठवें टॉवर से रोपवे से उतरने-चढ़ने की व्यवस्था है।

स्कीइंग रेस

एफआइएस ने औली को स्कीइंग रेस के लिए अधिकृत किया है। स्कीइंग के लिए यहां पर 1300 मीटर लंबा स्की ट्रैक बना हुआ है। ये एक ऐसी जगह है जिसे एफआइएस द्वारा स्कीइंग रेस को लेकर अधिकृत किया हुआ है।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में देखने के लिए है बहुत कुछ, जानिए इस लेख में

कैमरे में उतार लें स्लीपिंग ब्यूटी

औली अपने कई खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। इसके ठीक सामने एक ऐसा पहाड़ नजर आता है जो बर्फ से ढकने के बाद एक लेटी हुई महिला का आकार ले लेता है। ये सुंदर दृश्य स्लीपिंग ब्यूटी के नाम से चर्चित है और इसका आकर्षण हर किसी को खींचता है। इस नजारे को कैमरे में कैद करने से कोई खुद को रोक नहीं पाता है।

बर्फबारी न होने पर बनाई जाती है बर्फ

दुनिका के सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित कृत्रिम झील औली में है। इस झील को साल 2010 में बनाया गया, जोकि 25,000 किलोलीटर की दूरी तक फैला हुआ है। जब बर्फबारी नहीं होती है तो इसी झील का पानी लेकर औली में कृत्रिम बर्फ बनाई जाती है। यहां फ्रांस में निर्मित मशीनें लगाई गई हैं, जिनकी मदद से बर्फ बनाई जाती हैं।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी