लंच में इस तरह बनाएं सूखे आलू मटर की सब्जी, जानिए इसकी विधि

By मिताली जैन | Aug 15, 2020

जब दोपहर में खाने का समय होता है तो महिलाओं को एक ही चिंता सताती है कि वह खाने में क्या बनाएं। हर दिन एक नई सब्जी बनाना उन्हें झंझट ही लगता है। दरअसल, हर रोज एक ही सब्जी खाने का मन नहीं करता। वहीं दूसरी ओर, हर दिन नया क्या बनाया जाए, यह भी समझ नहीं आता। जरूरी नहीं है कि आप एक डिफरेंट सब्जी बनाने के लिए काफी सारा तामझाम करें। आप अगर चाहें तो रोज की सब्जी को भी एक नए अंदाज में बनाकर सर्व कर सकती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है आलू मटर की सब्जी। आमतौर पर घरों में आलू मटर की सब्जी ग्रेवी वाली ही बनाई जाती है, लेकिन सूखी आलू मटर की सब्जी का भी अपना एक अलग ही स्वाद है। तो चलिए जानते हैं सूखी आलू मटर की सब्जी बनाने का तरीका−

तेल

जीरा

अदरक

हरी मिर्च

प्याज

नमक

आलू

हल्दी पाउडर

मटर

लाल मिर्च पाउडर

धनिया पाउडर

जीरा पाउडर

गरम मसाला

ताजा धनिये के पत्ते

इसे भी पढ़ें: बरसात में चाय के साथ मजा लें चना और उड़द दाल के स्वादिष्ट पकौड़ों का

विधि− सूखी आलू मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और फिर उसमें जीरा डालें। जब जीरा तड़क जाए, तब उसमें अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसमें आलू, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। अब आप पैन पर लिड लगाकर आलू को पकने दें। बीच−बीच में आलू को चलाते रहें ताकि सब्जी तली में लगे नहीं। जब आलू करीबन 90 प्रतिशत पक जाए, तब इसमें मटर डालें और फिर 5 से 10 मिनट तक पकने दें। यह चेक करें कि आलू और मटर अच्छी तरह पक गए हैं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

बस आपकी सूखी आलू मटर की टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है। बस आप इसे रोटी या फिर परांठे के साथ गरमा−गरम सर्व करें।

इसे बनाने वालों का कहना है कि यह सब्जी लंच के अलावा नाश्ते के लिए भी एक बढि़या ऑप्शन है। इसलिए अगर आप सुबह ऐसा नाश्ता करना चाहते हैं कि आपको दोपहर से पहले भूख ना लगे तो ऐसे में आप आलू मटर की सब्जी के साथ रोटी बनाकर खा सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश