चलिए जानते हैं कैसे करें बेकार बल्ब का इस्तेमाल

By मिताली जैन | Jun 29, 2019

घरों में बल्ब का फ्यूज हो जाना एक बेहद सामान्य घटना है। लोग मानते हैं कि बल्ब के खराब हो जाने पर उसका कोई इस्तेमाल नहीं रह जाता। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किसी चीज का कितना स्मार्टली इस्तेमाल कर सकते हैं। एक छोटी से छोटी चीज भी कई रूपों में काम आ सकती है, अगर आपको उसे सही तरह से इस्तेमाल करने का तरीका पता हो तो। ऐसा ही कुछ पुराने बल्ब के साथ भी होता है। बल्ब के फ्यूज हो जाने पर भले ही वह घर में रोशनी न दे पाए लेकिन फिर भी वह अन्य कई जगहों पर बेहद आसानी से काम आ सकता है।

बनाएं ऑयल लैंप

कुछ लोग सोचते हैं कि बल्ब खराब हो गया है तो अब वह दोबारा आपका घर रोशन नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो इसकी मदद से ऑयल लैंप तैयार कर सकते हैं। ऑयल लैंप तैयार करने के लिए पहले आप बल्ब को अंदर से खाली करें। इसके बाद आप एक लकड़ी का ब्लॉक लेकर उसके बीच के हिस्से को थोड़ा गहरा करें। इस ब्लॉक से आपको ऑयल लैंप रखने के लिए एक बेस मिलेगा। इसके बाद एक कॉटन का धागा व ऑयल लेकर उसे बल्ब में डालें। अब आप उसे ऊपर से कवर करें। अंत में आप इस लैंप को लकड़ी के ब्लॉक के ऊपर रखें और जलाएं। यह ऑयल लैंप रोशनी भी करेगा और एक बेहतरीन डेकोर पीस भी बन जाएगा। 

लाएं हरियाली

आज के समय में घर में ग्रीनरी को एड करने पर काफी जोर दिया जाने लगा है। अगर आप भी अपने घर में हरियाली लाना चाहते हैं तो बेकार समझे जाने वाले बल्ब को बतौर प्लांटर इस्तेमाल करें। आप इसे घर के किसी भी कोने में आसानी से सजा सकते हैं। यह देखने में बेहद उम्दा नजर आता है। हैंगिंग प्लांटर बनाने के लिए आप सबसे पहले बल्ब को अंदर से साफ करें। इसके बाद आप इसमें खाद डालकर व पौधा लगाएं और फिर इसके पिछले हिस्से में आप एक धागा लगाएं और उसे टांगे। 

इसे भी पढ़ें: पुराने जूतों को फेंकने से पहले सोच लें एक बार दोबारा

सजाएं घर 

कुछ लोग घर को सजाने के लिए हजारों रूपए खर्च करते हैं, लेकिन पुरानी चीजों का भी बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करके घर को एकदम डिफरेंट लुक दिया जा सकता है। जैसे पुराने बल्ब को कई तरह से दीवारों पर सजाया जा सकता है। आप पुराने बल्ब से रेथ बनाएं और दीवार पर लटकाएं या फिर पुराने बल्ब को हॉट एयर बैलून के स्टाइल में सजाकर भी वॉल पर लटकाया जा सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा

Raghubar Das बोले MMDR Act से Jharkhand को होगा फायदा, अवैध खनन पर लगेगी रोक