Astrological Predictions: लोकसभा चुनाव और केजरीवाल के भविष्य पर जानें क्या कह रहा ज्योतिष शास्त्र

By अंकित सिंह | Mar 29, 2024

देश में चुनावी संग्राम छिड़ चुका है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चुनाव में सियासी किस्मत किसकी चमकेगी? हर कोई अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगा रहा है। इसी को लेकर प्रभासाक्षी ने अपने खास कार्यक्रम समय चक्र में जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश त्रिवेदी से बातचीत की है। रोहिताश त्रिवेदी से हमने लोकसभा चुनाव के साथ-साथ देश दुनिया में घट रही राजनीतिक हलचलो पर भी सवाल पूछा और यह समझने की कोशिश की की आगामी दिनों में क्या कुछ हो सकता है? हमने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के भविष्य पर भी चर्चा की है। रोहिताश त्रिवेदी से हमने दुनिया को लेकर भी कुछ सवाल पूछे हैं। सभी का रोहिताश त्रिवेदी ने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जवाब दिया है।

बंगाल में ममता का प्रदर्शन?

- विश्व विजय पंचांग यह बता रहा है ममता बनर्जी के लिए आगामी समय शुभ है। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें नुकसान भी हो सकता है। लोक सभा चुनाव में भी बंगाल में ममता बनर्जी की पकड़ देखने को मिलेगी।

नीतीश की भाजपा के साथ वापसी का असर 

- बिहार को लेकर रोहिताश चतुर्वेदी ने कहा कि नीतीश कुमार के भाजपा में आने से सिर्फ और सिर्फ भगवा पार्टी को फायदा होगा। क्षेत्रीय दलों को कुछ खास फायदा नहीं होने जा रहा है। भाजपा इस गठबंधन के सहारे अपनी 17 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। 

शरद पवार का महत्व

- विश्व विजय पंचांग के अनुसार क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के लिए आगामी समय कुछ खास नहीं रहने वाला है। लोकसभा चुनाव बाद शरद पवार अपने राजनीतिक ढलान पर जाएंगे। सुप्रिया सुले भी बहुत ज्यादा तरक्की करती हुईं दिखाई नहीं दे रही हैं।

राहुल-प्रियंका का भविष्य

- उन्होंने कहा कि हाल के वक्त में देखें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने निजी राजनीति के लिए अच्छा कर रहे हैं। दोनों का योग 2034 से पहले सत्ता में आने का नहीं है। दोनों लोग कांग्रेस को बचाए रखने के लिए काम कर रहे हैं।

चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था

- उन्होंने कहा कि आगामी साल में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय दिखाई दे सकती है। कोरोना के बाद से जो उथल-पुथल मची हुई है, उसमें बढ़ोतरी होगी। युद्ध के आसार भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

चुनाव बाद भारत का भविष्य

- चुनाव के बाद भारत का भविष्य बुलंदी की ओर बढ़ेगा। जो कार्य रुके हुए हैं उनमें तेजी आएगी। मूल आर्य संस्कृति के पुनरुत्थान का योग बन रहा है।

मोदी के अचानक भूटान दौरे के मायने

- मोदी जी के भूटान दौरे के बारे में आने वाले समय में बड़े खूलासे होंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिक्किम भारत में जुड़ा था, उसी रास्ते पर भूटान चल रहा है।

इजराइल भारत संबंध

- इसको लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल के साथ भारत खड़ा रहेगा। इसकी वजह से वह कई देशों के निशाने पर भी आ सकता है। हालांकि, यह भारत पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। भारत मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा।

भारत और चीन संबंध

- भारत-चीन के संबंध अभी भी तनाव ग्रस्त है और आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी ही होगी। कई और मतभेद बिंदु सामने आएंगे। एक अलग मोर्चे पर भी भारत और चीन आमने-सामने खड़े रहेंगे। चीन के प्रति अमेरिका का रवैया भी आक्रामक दिखाई देगा।

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव

- उन्होंने कहा कि ट्रंप परिवार का वर्चस्व राजनीति में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में शोक के योग भी बन रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन का भविष्य

- भारत और उसके संबंध अच्छे बने रहेंगे। पुतिन की वापसी के बाद रूस अति आक्रामक हो जाएगा। यूक्रेन पर पूरी तरीके से कब्जा करने की दिशा में रस आगे बढ़ सकता है। इसका असर कई देशों में भी देखी जा सकते हैं।

पाकिस्तान की आगामी स्थिति

- पाकिस्तान की स्थिति देनी है और यह स्थिति बनी रहेगी। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है। पाकिस्तान के आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग दिखाई नहीं दे रहे हैं।

बड़ी अंतरराष्ट्रीय हलचल

-हां, एक और एक्शन का योग बन रहा है। एक और देश ऑपरेशन की दिशा में आगे बढ़ सकता है। संभव है कि इस वर्ष यह सौभाग्य भारत को प्राप्त हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया