पास्ता खाने की हैं शौकीन तो जाएं दिल्ली की इन जगहों पर

By मिताली जैन | Apr 29, 2020

हम में से ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें पास्ता खाना बेहद पसंद होता है। दिल्ली−एनसीआर में ऐसे कई रेस्त्रां मौजूद हैं, जो बेहतरीन पास्ता सर्व करते  हैं। वैसे तो इन रेस्त्रां में आपको कई डिशेज खा सकते हैं, लेकिन यहां पर मिलने वाले पास्ता की बात ही कुछ और है। खासतौर से, कई रेस्त्रां में इटैलियन पास्ता मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही रेस्त्रां के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको जाकर एक बार पास्ता का आनंद जरूर उठाना चाहिए−

डिगिन, आनंद लोक

दक्षिण दिल्ली में गार्गी कॉलेज के सामने डिगिन में आपको बेहतरीन पास्ता मिलेगा। यहां पर हमेशा की यंग क्राउड देखने को मिलता है। अगर आपके पास भी थोड़ा समय है तो आप यहां रूककर बेहतरीन पास्ता का आनंद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ताजमहल तो कई बार गए होंगे, लेकिन इसके बारे में इन बातों से अभी भी अनजान हैं आप

बिग चिल कैफे

पास्ता के लिए यह दिल्ली की बेहतरीन जगहों में से एक है। वैसे तो यहां पर आपको कई तरह के फूड आइटम्स मिलते हैं। खान मार्केट में मौजूद इस बिग चिल कैफे में आप पेरी पेरी पास्ता, चिकन पेने ब्लू चीज़ पास्ता आदि का लुत्फ उठाएं।

बिग येलो डोर

यहां पर आपको बेहतरीन पास्ता व बर्गर खाने को मिलेंगे। विजय नगर में मौजूद इस रेस्त्रां में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट आते हैं, क्योंकि यहां पर नार्थ कैंपस के पास स्थित है। यहां पर परोसे जाने वाले पास्ता में बटर चिकन पास्ता और मिक्स्ड सॉस पास्ता का एक अलग ही स्वाद है।

टोनिनो

एमजी रोड पर स्थित टोनिनो शहर के सबसे अच्छे पास्ता की पेशकश करती है। यहां पर आपको खाने की एक बड़ी वैरायटी देखने को मिलेगी। आपको यहां पर एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। वैसे तो  आप यहां पर कई तरह के भोजन का आनंद ले सकते हैं, लेकिन डेनेस्टो स्पेशल पास्ता आपको जरूर टाई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के सन्नाटे में रोमांटिक पर्वतीय स्थलों पर हनी भी है, मून भी है, नहीं हैं तो हनीमून कपल्स

कैफे विंक

श्रद्धा विहार में मौजूद इस कैफे में आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। सैंडविच से लेकर पास्ता, शेक से लेकर चिलर तक आपको यहां पर काफी कुछ बेहतरीन खाने को मिलेगा। अगर आप पास्ता प्रेमी हैं तो आपको यहां पर आकर निराशा नहीं होगी।

द ब्लू डोर कैफे

खान मार्केट में स्थित यह पास्ता प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। कैफे शहर में सबसे अच्छा और सबसे स्वादिष्ट पास्ता परोसता है। यहां पर आपको पास्ता की कई वैरायटी मिलती हैं और आप अपने  टेस्ट के अनुसार इसमें से पास्ता का चयन कर सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Sourav Das का आरोप: युवाओं के आंदोलन से डरी सरकार, Oxford Union जाने से रोका गया

Karthigai Deepam पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने में तमिलनाडु सरकार नाकाम: BJP

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी