कोहली ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड, ODI में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2020

कैनबरा। भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़कर एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के दौरान यह रिकार्ड बनाया। कोहली को मैच से पहले इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 23 रन की जरूरत थी। उन्होंने अपनी 242वीं पारी में सीन एबोट की गेंद पर 13वें ओवर में एक रन लेकर यह रन पूरे किये। तेंदुलकर 300 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार