पत्नी अनुष्का के बाद विराट कोहली को भी किया जाएगा इस अवार्ड से सम्मानित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है। पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिये कई प्रयास किये हैं। उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले हाथी मालती को भी छोड़ने के लिये पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा था। इस हाथी को आठ व्यक्तियों ने बुरी तरह पीटा था। 

कोहली बेंगलुरू में जानवरों के एक आश्रय में घायल कुत्तों से भी मिलने गए। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि जानवरों को खरीदने की बजाय उन्हें गोद लें। पेटा इंडिया के निदेशक (सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस) सचिन बांगेरा ने कहा कि विराट कोहली जानवरों के अधिकारों के लिये काफी काम कर रहे हैं। हम सभी से उनसे प्रेरणा लेने की अपील करते हें। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प