ICC वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार, कोहली और बुमराह टॉप पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और चोट के कारण टीम से बाहर जसप्रीत बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। कोहली के 895 रेटिंग अंक है। रोहित शर्मा (834) दूसरे स्थान पर हैं जो इस साल तीनों प्रारूप में शानदार फार्म में है।

गेंदबाजों में बुमराह 797 रेटिंग अंक लेकर शीर्ष पर हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर हैं। हार्दिक पंड्या हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष 10 में है। वह 246 रेटिंग अंक लेकर दसवें स्थान पर है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 319 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें