सौरव गांगुली से मिलने को उत्सुक कोहली, जल्द होगी दोनों की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि वह बीसीसीआई के नव नियुक्त अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ ‘शीर्ष स्तर और पेशेवर’ चर्चा को लेकर उत्साहित हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की भविष्य की योजनाओं के लेकर गांगुली और कोहली के जल्द ही मुलाकात करने की उम्मीद है।

बुधवार को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद गांगुली ने कोहली को भारतीय क्रिकेट का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति करार देते कहा था कि वह कप्तान के लिए चीजें आसान करने के लिए हैं, मुश्किल करने के लिए नहीं।

इसे भी पढ़ें: मेस्सी ने दागा रिकॉर्ड गोल, अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा बार्सीलोना

कोहली ने गुरुवार को यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं अब उनसे मिलूंगा। मैं अच्छी चर्चा को लेकर उत्साहित हूं। वह ऐसा व्यक्ति है जो पहले काफी क्रिकेट खेल चुका है, जो उस स्थिति को जानता है जिसमें हम हैं, टीम की क्या जरूरत है, भारतीय क्रिकेट की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसलिए आपको अच्छी, पेशेवर, शीर्ष स्तर की चर्चा की जरूरत है। यह स्वस्थ चर्चा होगी क्योंकि मैं अभी खेल रहा हूं और वह पहले खेल चुके हैं, इन चीजों को लेकर आपसी समझ होगी। अतीत में उनके साथ मेरी अच्छी चर्चा हुर्ह है और इस बार भी मुझे ऐसी ही उम्मीद है। गांगुली चाहते हैं कि कोहली आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए ट्राफी जीतें जो टीम चैंपियन्स ट्राफी के बाद से नहीं कर पाई है।

प्रमुख खबरें

Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर

उमस वाली गर्मी में Dehydration का Silent Killer अटैक, Monsoon में इन लक्षणों को न करें Ignore

Mann Ki Baat में PM Modi का आत्मनिर्भर संदेश, सी-295 विमान से लेकर स्वदेशी जहाजों तक गिनाए Achievements

Venezuela Earthquake: तबाही के बीच फिर कांपी धरती, 1500 मौतों के बाद तीसरे झटके से दहला देश